UP Elections 2022: बरेली में कूड़े की गाड़ी में मिले थे पोस्टल बैलेट, सपा के हंगामे के बाद हटाई गईं SDM
बरेली में काउंटिंग सेंटर पर कूड़े की गाड़ी में पोस्टल बैलेट मिलने के बाद आरओ-एसडीएम पारूल तरार को हटा दिया गया है.अब उनकी जगह राजेंद्र चंद्र की नियुक्तिी की गई है.
UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में गुरुवार को वोटों की गिनती होनी है, लेकिन उससे पहले ही समाजवादी पार्टी ने EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. बरेली में काउंटिंग सेंटर पर कूड़े की गाड़ी में पोस्टल बैलेट मिलने के बाद आरओ-एसडीएम पारूल तरार को हटा दिया गया है.अब उनकी जगह राजेंद्र चंद्र की नियुक्तिी की गई है. बहेड़ी विधानसभा से एक कूड़े की गाड़ी आई. गाड़ी को जैसे ही समाजवादी पार्टी के नेताओं ने चेक किया तो उसमें बैलेट पेपर से भरे तीन संदूक थे. जिसके बाद सपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया. मामले पर डीएम शिवकांत द्वेवेदी ने कहा कि आरओ की गलती थी. उसने चुनाव से जुड़ी सामग्री कुड़े की गाड़ी में भेज दी थी. इस प्रकरण में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.
➡बहेड़ी एसडीएम पारूल तरार को हटाया
➡बहेड़ी के एसडीएम को बदला गया
➡मतगणना स्थल पर बवाल को लेकर कार्रवाई
➡सपाईयों के बवाल के बाद की गई कार्रवाई
➡जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसडीएम को हटाया।#Bareilly
— भारत समाचार (@bstvlive) March 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

