देश

UP में BJP को तगड़ा झटका, इस्तीफा देने के बाद सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- और भी विधायक छोड़ेंगे पार्टी

बीजेपी के बड़े नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा (Resign Form BJP) दे दिया. उन्होंने बीजेपी (BJP) का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दामन थाम लिया है.

UP में BJP को तगड़ा झटका, इस्तीफा देने के बाद सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- और भी विधायक छोड़ेंगे पार्टी
स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव (Photo Credit : twitter)

लखनऊ, 11 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly Election 2022) चुनाव से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है. मंगलवार को बीजेपी के बड़े नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा (Resign Form BJP) दे दिया. उन्होंने बीजेपी (BJP) का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दामन थाम लिया है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट करते हुए लिखा "सामाजिक न्याय और समता-समानता की लड़ाई लड़ने वाले लोकप्रिय नेता स्वामी प्रसाद मौर्या जी एवं उनके साथ आने वाले अन्य सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!"

क्यों दिया इस्तीफा

स्वामी प्रसाद मौर्या ने इस्तीफा देने के बाद कहा" दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं"

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2022 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).