UP: लगातार दूसरी बार डिप्टी CM बने केशव प्रसाद मौर्य बोले, 2024 के चुनावों में 75+ सीटों के साथ बढ़ेंगे आगे
केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को एक बार फिर डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिली है. शपथ लेने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा "हम अपने घोषणापत्र के रोडमैप के अनुसार काम करेंगे, जन सेवा करेंगे और 2024 के चुनावों में 75+ सीटों के साथ आगे बढ़ेंगे."
लखनऊ: योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उन्होंने यूपी की सियासत में 37 साल बाद लगातार दूसरी बार सीएम बनने का रिकॉर्ड कायम किया है. इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को एक बार फिर डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिली है. शपथ लेने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा "पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी के लगातार दूसरे कार्यकाल के साथ, हम और अधिक प्रयास के साथ गरीबों के कल्याण पर काम करना जारी रखेंगे. हम अपने घोषणापत्र के रोडमैप के अनुसार काम करेंगे, जन सेवा करेंगे और 2024 के चुनावों में 75+ सीटों के साथ आगे बढ़ेंगे."
केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा ने इस बार कौशांबी की सिराथू सीट से मैदान में उतारा था, लेकिन वह सपा की पल्लवी पटेल से 7337 वोटों से हार गए थे. केशव प्रसाद मौर्य की पत्नी का नाम राजकुमारी देवी मौर्य है. इनके दो बेटे योगेश मौर्य और आशीष मौर्य हैं. इस वक्त बड़ा बेटा योगेश भी राजनीति में सक्रिय है.
UP | With the 2nd consecutive term of BJP under the leadership of PM Modi & CM Yogi Adityanath, we will continue working on poor's welfare with more effort. We'll work as per our manifesto's roadmap, do public service & move forward with 75+ seats in 2024 polls: Dy CM KP Maurya pic.twitter.com/hzCQoAyqdi
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

