UP Elections 2022: कैराना पर बोले CM योगी, सपा प्रत्याशी देता है धमकी, अभी 'उनकी' गर्मी शांत नहीं हुई है
बागपत (Baghpat) में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा "कैराना का सपा प्रत्याशी अभी भी धमकी देता है कि हम आएंगे ये करेंगे यानी कि गर्मी अभी इनकी शांत नहीं हुई है."
बागपत, 29 जनवरी: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) आते ही कैराना (Kairana) पर सियासत तेज हो गई है. बागपत (Baghpat) में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने कहा "कैराना का सपा प्रत्याशी अभी भी धमकी देता है कि हम आएंगे ये करेंगे यानी कि गर्मी अभी इनकी शांत नहीं हुई हैं. मुजफ्फरपुर में निर्दोष युवक भी मारे गए. उन पर मुकदमें भी दर्ज किए गए. हमारी सरकार आई तो हमने कहा कि नहीं ये दोषी नहीं बल्कि दोषी दूसरे हैं, जिन्हें गिरफ्तार करना चाहिए. तब उन्हें बुरा लगता है."
2012 से 2017 तक जो इन्होंने किया, मुझे नहीं लगता कि कोई स्वाभिमानी इसे भूल सकता है और भूलना भी नहीं चाहिएः मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath#यूपी_मांगे_भाजपा pic.twitter.com/pR0PywMRsA
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2022 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

