देश

UP: अखिलेश के सामने महासचिव ने जिलाध्यक्ष को दिखाया तमाचा, हंसने लगे सपा अध्यक्ष, देखें VIDEO

आगरा की बाह विधानसभा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इस दौरान मंच पर ऐसी घटना हुई, जिससे अजीबोगरीब माहौल बन गया.

UP: अखिलेश के सामने महासचिव ने जिलाध्यक्ष को दिखाया तमाचा, हंसने लगे सपा अध्यक्ष, देखें VIDEO
(Photo Credit : Twitter)

UP Assembly Elections 2022 आगरा, 7 फरवरी: आगरा (Agra) के  बाह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन (Ramji Lal Suman) ने समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा को तमाचा (Slap) दिखा दिया, जिससे वह सहम गए, यह देखकर वहां मौजूद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हंस पड़े और माहौल को हल्का करने का प्रयास किया.

दरअसल, रामजी सुमन मंच से जनता को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान अखिलेश यादव और जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा आपस में बातचीत कर रहे थे. उनका आपस में बात करना रामजीलाल को पसंद नहीं आया. उन्होंने दो बार जिला अध्यक्ष को बात करने से मना किया. इसके बावदूज जीतेंद्र वर्मा ने अखिलेश से बात करना बंद नहीं किया, तब नाराज रामजीलाल माइक छोड़कर जिला अध्यक्ष के पास पहुंच गए और तमाचा दिखाया. घटना को देखकर अखिलेश यादव हंसने लगे और माहौल को हल्का करने की कोशिश की.

देखिए VIDEO -

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2022 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).