देश

PM Modi On Triple Talaq: तीन तलाक एक खतरा था! मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की, चुरू रैली में बोले प्रधानमंत्री

चुरू मे पीएम मोदी ने रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी मुस्लिम माताओं और बहनों को समझना चाहिए कि तीन तलाक उनके जीवन के लिए खतरा है और मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की.

PM Modi On Triple Talaq: तीन तलाक एक खतरा था! मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की, चुरू रैली में बोले प्रधानमंत्री

आज राजस्थान के चुरू मे पीएम नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी मुस्लिम माताओं और बहनों को समझना चाहिए कि तीन तलाक उनके जीवन के लिए खतरा है और मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की.

पीएम मोदी ने अपनी सरकार द्वारा तीन तलाक खत्म करने को लेकर कहा कि हमने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई है. उन्होंने कहा कि सिर्फ बहनों को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को परेशानी से छुटकारा मिला है. पीएम मोदी ने कहा कि अब मुस्लिम बहन के पिता को ये चिंता नहीं रहेगी कि कोई 2-3 बच्चे पैदा कर तीन तलाक बोल देगा.

पीएम मोदी का पूरा संबोधन यहा देखें-

पीएम मोदी ने कहा, “आज पूरी दुनिया हैरान है कि भारत इतनी तेजी से कैसे विकास कर रहा है? दुनिया को पता नहीं है कि भारत की इस मिट्टी की बात ही कुछ और है. हम जो ठान लेते हैं, वो पूरा करके दिखाते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).