Women's Reservation Bill: 'महिला पहलवानों की इज्जत पर हाथ डालने वाले बृजभूषण भी अब ये बिल पास करेंगे', BJP पर बरसी TMC सांसद काकोली
काकोली घोष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बृजभूषण जैसे अपराधी सदन में बैठे हैं, जिस बृजभूषण ने महिला पहलवानों की इज्जत पर हाथ डाला वो अब बिल पास करेगा..ये सरकार पहले महिलाओं का सम्मान करना सीखे.
आज नई संसद में कार्यवाही का दूसरा दिन है. लोकसभा में आज महिला आरक्षण बिल (Women's Reservation Bill) पर चर्चा हो रही है. टीएमसी सांसद काकोली घोष ने कहा कि हम इस बिल का समर्थन करते हैं. पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र राज्य है, जहां महिला सीएम है. जबकि बीजेपी की 16 राज्यों में सरकार है, इसके बावजूद एक भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है. लोकसभा में टीएमसी की 40% महिला सांसद हैं. ममता बनर्जी राज्य में महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासनिक सेवाओं के प्रति लगातार जागरूक कर रही हैं.
इस दौरान काकोली घोष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बृजभूषण जैसे अपराधी सदन में बैठे हैं, जिस बृजभूषण ने महिला पहलवानों की इज्जत पर हाथ डाला वो अब बिल पास करेगा..ये सरकार पहले महिलाओं का सम्मान करना सीखे.
बृजभूषण जैसे अपराधी सदन में बैठे हैं, जिस बृजभूषण ने महिला पहलवानों की इज्जत पर हाथ डाला वो अब बिल पास करेगा..ये सरकार पहले महिलाओं का सम्मान करना सीखे - लोकसभा में TMC सांसद कोकिला#WomenReservationBill #ParliamentSpecialSession pic.twitter.com/CudesEXPId
— Versha Singh (@Vershasingh26) September 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

