देश

UP: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- AC कमरे से निकल कर जनता के बीचे जाएं सपा अध्यक्ष

ओमप्रकाश राजभर अपने विवादित बोल के लिए जाने जाते हैं. इस बार उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही निशाने पर ले लिया है. राजभर ने कहा कि अखिलेश को वातानुकूलित कमरे की आदत लग गई है. मैंने उन्हें सलाह दी है कि वह एसी कमरे से बाहर निकले और लोगों के बीच जाएं.

UP: ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- AC कमरे से निकल कर जनता के बीचे जाएं सपा अध्यक्ष
ओम प्रकाश राजभर (Photo Credits Instrgram)

23 मई: SBSP के अध्यक्ष ओपी राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा "सपा के नेता हमसे मिलकर कहते हैं कि जैसे आप घर से निकलकर जनता के बीच में जाते हैं, वैसे ही हमारे नेता को भी कहिए कि वे भी ऐसा करें. अखिलेश यादव को अपने कमरे से बाहर निकलकर जनता के बीच में जाने की ज़रूरत है. उन्हें संगठन को गति देने की ज़रूरत है."

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपने विवादित बोल के लिए जाने जाते हैं. इस बार उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही निशाने पर ले लिया है. राजभर ने कहा कि अखिलेश को वातानुकूलित कमरे की आदत लग गई है. मैंने उन्हें सलाह दी है कि वह एसी कमरे से बाहर निकले और लोगों के बीच जाएं.

आपको बता दें कि राजभर की पार्टी सुभासपा और सपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 साथ मिलकर लड़ा था, जिसमें उसे छह सीटों पर कामयाबी मिली थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2022 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).