देश

PM Modi On Election Results: देश की जनता -जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया, लोकसभा के नतीजों के बाद पीएम मोदी जारी किया संदेश

लोकसभा चुनावों के नतीजों में बीजेपी, एनडीए को 292 के करीब सीटों पर जीत दर्ज करते हुए दिखाया जा रहा है. जिसपर अब पीएम मोदी ने लोगों को आभार व्यक्त किया है.

PM Modi On Election Results: देश की जनता -जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया, लोकसभा के नतीजों के बाद पीएम मोदी जारी किया संदेश
Credit -ANI

लोकसभा चुनावों के नतीजों में बीजेपी, एनडीए को 292 के करीब सीटों पर जीत दर्ज करते हुए दिखाया जा रहा है. जिसपर अब पीएम मोदी ने लोगों को आभार व्यक्त किया है. उन्होंने अपने ट्विटर एक्स हैंडल पर लिखा है की ,'देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है.भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है. मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं. उन्होंने आगे कहा की ,'मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे.सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं. यह भी पढ़े :Ayodhya Lok Sabha Election Results 2024: राम मंदिर का मुद्दा हुआ फेल, अयोध्या में बीजेपी के लल्लू सिंह सपा के अवधेश प्रसाद से हारे

देखें ट्वीट :

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).