Ayodhya Lok Sabha Election Results 2024: राम मंदिर का मुद्दा हुआ फेल, अयोध्या में बीजेपी के लल्लू सिंह सपा के अवधेश प्रसाद से हारे
PM Modi | Photo-ANI

अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा फेल हो गया. हिंदुत्व की राजधानी मानी जाने वाली सीट अयोध्या में बीजेपी की हार हुई है. भव्य राम मंदिर के निर्माण और कई प्रोजेक्ट के तोहफों के बाद भी बीजेपी को इंडी गठबंधन और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद से हार का सामना करना पड़ा. अयोध्या में बीजेपी की हार बेहद चौकानें वाली है. माना जा रहा था कि बीजेपी तीसरी बार इस सीट पर जीत दर्ज करेगी, लेकिन सपा ने यहां बाजी मार ली.