देश

Tej Pratap Yadav Video: शिवलिंग से लिपटकर कराया जलाभिषेक; तेज प्रताप यादव का अनोखा वीडियो आया सामने

बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोशल साइट एक्स पर अपना एक अनोखा वीडियो शेयर किया है. इसमें वह शिवलिंग से लिपटकर पंडितों द्वारा जलाभिषेक करवा रहे हैं.

Tej Pratap Yadav Video: शिवलिंग से लिपटकर कराया जलाभिषेक; तेज प्रताप यादव का अनोखा वीडियो आया सामने
Photo- X

Tej Pratap Yadav Video: बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सोशल साइट एक्स पर अपना एक अनोखा वीडियो शेयर किया है. इसमें वह शिवलिंग से लिपटकर पंडितों द्वारा जलाभिषेक करवा रहे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि महादेव परम सत्य के प्रतीक हैं. महादेव को गले लगाना अपने आप में सबसे गहरे, सबसे गहन पहलुओं को गले लगाना है. अराजकता के बीच शांति पाना ही महादेव को पाना है. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि तेज प्रताप एक अलग अंदाज में दिखे हों. इससे पहले वह श्री कृष्ण और  भगवान राम के स्वरुप में नजर आ चुके हैं.

तेज प्रताप यादव का अनोखा वीडियो आया सामने

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2024 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).