Target Killing In J&K: कश्मीर में हिन्दुओं की हत्या पर भड़के सुब्रमण्यम स्वामी, अमित शाह का मांगा इस्तीफा
Target Killing In Jammu And Kashmir: भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने जम्मू-कश्मीर में लगातार हिन्दुओं की हत्या किए जाने पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की.
स्वामी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन है और वहां प्रतिदिन एक कश्मीरी हिन्दू की हत्या की जा रही है, ऐसे में जरूरी है कि अमित शाह से इस्तीफे की मांग की जाए. उन्हें गृह के स्थान पर खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है क्योंकि वह आजकल क्रिकेट में ज्यादा रुचि ले रहे हैं.
आपको बता दें कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बैंक की एक शाखा में राजस्थान निवासी मैनेजर की गोली माकर हत्या कर दी गई. इससे दो दिन पहले घाटी में आतंकवादियों ने इसी जिले में 36 वर्षीय शिक्षिका रजनी बाला की उनके स्कूल में गोली मारकर हत्या कर दी थी. 26 दिन में आतंकियों ने 10 लोगों मौत के घाट उतार दिया है.
Since there is President's Rule in J&K , and yet daily a Kashmiri Hindu is being shot dead, it has become necessary ask for Amit Shah's resignation. He can be instead given Sports Ministry since nowadays cricket is receiving undue interest.
— Subramanian Swamy (@Swamy39) June 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

