देश

लोकसभा चुनाव 2024: तेजस्वी यादव ने शुरू की जन विश्वास यात्रा, सीएम नीतीश पर साधा निशाना- VIDEO

RJD नेता तेजस्वी यादव ने आज अपने आवास पर पूजा-पाठ के बाद जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की है. यह यात्रा सीतामढ़ी और शिवहर सहित बिहार के 33 जिलों से होकर गुजरेगी.

लोकसभा चुनाव 2024: तेजस्वी यादव ने शुरू की जन विश्वास यात्रा, सीएम नीतीश पर साधा निशाना- VIDEO
तेजस्वी यादव (Credit- ANI)

लोकसभा चुनाव 2024: RJD नेता तेजस्वी यादव ने आज अपने आवास पर पूजा-पाठ के बाद जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की है. यह यात्रा सीतामढ़ी और शिवहर सहित बिहार के 33 जिलों से होकर गुजरेगी. आज तेजस्वी का काफिला मुजफ्फरपुर से मोतिहारी पहुंचेगा. यहां रात्रि विश्राम के बाद वह बुधवार से दोबारा अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे.

इससे पहले सोमवार को तेजस्वी यादव ने फेसबुक लाइव आकर सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि मैंने सुना है कि सीएम नीतीश कुमार चाहते हैं कि विधानसभा भंग कर दी जाए. लोकसभा के साथ ही विधानसभा का चुनाव करा लिया जाए, ताकि उनकी सीटें बढ़ जाएं. हालांकि, जनता उनकी मंशा को समझती है. उन्हें तो इस्तीफा दे देना चाहिए. तेजस्वी यादव ने युवाओं से आग्रह किया कि वह जन विश्वास यात्रा से जुड़कर उनकी ताकत बढ़ाएं. तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने डिप्टी सीएम रहते हुए अपनी कुल क्षमता का केवल 10% काम किया है. मुझे पद का कोई लालच नहीं है. बिहार को प्रगतिशील राज्य बनाने तक संघर्ष करते रहेंगे.

देखें VIDEO: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2024 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).