Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे ने MNS प्रमुख राज ठाकरे से की बात, हालिया राजनीतिक स्थिति पर की चर्चा
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच एक दिन नई खबर सुनने को मिल रही है, खबर है कि शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे से दो बार फोन पर बात की
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच हर दिन नई ख़बरें सुनने को मिल रही है, खबर है कि शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे (Shiv Sena MLA Eknath Shide) ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे( MNS Chief Raj Thackera) से दो बार फोन पर बात की. बताया जा रहा है कि शिंदे ने ठाकरे से महाराष्ट्र की हालिया राजनीतिक स्थिति के बारे में बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली. इस बात की पुष्टि मनसे के एक नेता ने की है.
बता दें कि महाराष्ट में जारी सियासी संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट में आज शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और विधायकों की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्हें महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर द्वारा जारी अयोग्यता नोटिस और शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में अजय चौधरी की नियुक्ति को चुनौती दी गई है.
शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) प्रमुख राज ठाकरे से दो बार फोन पर बात की। शिंदे ने ठाकरे से महाराष्ट्र की हालिया राजनीतिक स्थिति के बारे में बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली। इस बात की पुष्टि मनसे के एक नेता ने की है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2022 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

