Lok Sabha Election Results 2024: रेप आरोपी प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट से पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी श्रेयस पटेल दे रहे कड़ी चुनौती
कर्नाटक की हासन सीट से रेप आरोपी प्रज्वल रेवन्ना 10 हजार वोटों से चल रहे हैं. रेवन्ना पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं. प्रज्वल पर चार महिलाओं ने बलात्कार के आरोप लगाए हैं.
कर्नाटक की हासन सीट से रेप आरोपी प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) 10 हजार वोटों से चल रहे हैं. कांग्रेस प्रत्याशी श्रेयस एम. पटेल जो पहले पीछे चल रहे थे अब वह इस मुकाबले में आग हो गए हैं. प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक की हासन (Hasan) सीट से JD(S) से प्रत्याशी हैं. रेप के आरोपों से घिरने के बाद प्रज्वल के लिए सीट बचाना काफी मुश्किल होगा वैसा ही कुछ इन रुझानों में भी देखने को मिल रहा है.
कर्नाटक के हासन क्षेत्र से सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर बलात्कार और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं. प्रज्वल पर चार महिलाओं ने बलात्कार के आरोप लगाए हैं और साथ ही उस पर कई महिलाओं के साथ अवैध गतिविधियों के वीडियो बनाने का भी आरोप है. इन आरोपों के चलते प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया.
Rape accused Prajwal Revanna is trailing for now. Hope this continues. 🤞 pic.twitter.com/tHGd9gjl77
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) June 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

