देश

Ramcharitmanas Row: बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, रामचरितमानस पर दिया था विवादित बयान

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को समाज को बांटने वाला ग्रंथ बताया था. चंद्रशेखर के विवादित बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है.

Ramcharitmanas Row: बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, रामचरितमानस पर दिया था विवादित बयान
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Photo Credit : Twitter)

Ramcharitmanas Row: रामचरित्रमानस पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ SC के वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. दिल्ली के द्वारका DCP साइबर क्राइम यूनिट को भेजी शिकायत में IPC की धारा 151A,295,298 और 505 में FIR दर्ज करने की मांग की गई है.

राजधानी पटना में नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को समाज को बांटने वाला ग्रंथ बताया था. चंद्रशेखर के रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2023 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).