देश

UP Lok Sabha Election Result 2024: राहुल गांधी वायनाड-रायबरेली दोनों सीटों पर आगे, अमेठी में स्मृति ईरानी कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़ीं

रायबरेली में राहुल गांधी, बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ 75 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. वायनाड में भी राहुल गांधी 18 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं.

UP Lok Sabha Election Result 2024: राहुल गांधी वायनाड-रायबरेली दोनों सीटों पर आगे, अमेठी में स्मृति ईरानी कांग्रेस प्रत्याशी से पिछड़ीं
Credit -PTI

UP Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं. रायबरेली में राहुल गांधी, बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ 75 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. वायनाड में भी राहुल गांधी 18 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं. वायनाड सीट से एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव लड़ा है. उनका मुकाबला सीपीआई की एनी राजा और बीजेपी के के. सुरेंद्रन से है. इस सीट पर मतदान दूसरे चरण में 26 अप्रैल को हुआ था. वहीं, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी अमेठी से 32 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं. यहा से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं.

राहुल गांधी वायनाड-रायबरेली दोनों सीटों पर आगे

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).