BJP On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के साथ टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग भी चल रहे हैं, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
रविशंकर प्रसाद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने 'मेक इन इंडिया' की बात की. आज भारत चीन के बाद मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है. राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि सैमसंग और एप्पल फोन अब भारत में बन रहे हैं.
BJP On Rahul Gandhi: राजधानी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा (India Jodo Yatra) के दौरान लालकिले से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के संबोधन को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है. भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल प्यार फैलाने की बात कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ ऐसे लोग भी आ रहे हैं जो भारत को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलग-अलग जगहों पर टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग उनके साथ चले. उनके साथ चलकर प्यार कैसे फैला सकते हैं?
रविशंकर प्रसाद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने 'मेक इन इंडिया' की बात की. आज भारत चीन के बाद मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है. राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि सैमसंग और एप्पल फोन अब भारत में बन रहे हैं.
इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर सेना को लेकर दिए उनके बयान को लेकर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आज फिर भारतीय सेना पर सवाल उठाया. वह पूछ रहे हैं कि जमीन कब वापस होगी? लेकिन सवाल यह है कि जमीन कब ली गई? वीडियो में दिखाया गया है कि सेना तवांग में मुंहतोड़ जवाब दे रही है और वह कहते है कि सेना 'पिट गई है'.
राहुल गांधी प्यार फैलाने की बात कर रहे हैं लेकिन उनके साथ ऐसे लोग भी आ रहे हैं जो भारत को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अलग-अलग जगहों पर टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग उनके साथ चले। उनके साथ चलकर प्यार कैसे फैला सकते हैं?: भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद pic.twitter.com/Dt96PQJ6SS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

