देश

Rahul Gandhi Foreign Visit Cancelled: राहुल गांधी ने रद्द किया अपना विदेश दौरा, कांग्रेस ने बताई इसकी खास वजह

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के ठीक बाद राहुल गांधी विदेश यात्रा पर निकलने वाले थे. चुनावों में कांग्रेस के बुरे प्रदर्शन के बाद खबर आई है कि राहुल का विदेश दौरा रद्द हो गया है.

Rahul Gandhi Foreign Visit Cancelled: राहुल गांधी ने रद्द किया अपना विदेश दौरा, कांग्रेस ने बताई इसकी खास वजह
Rahul Gandhi- Photo ANi

Rahul Gandhi Foreign Visit Cancelled: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के ठीक बाद राहुल गांधी विदेश यात्रा पर निकलने वाले थे. चुनावों में कांग्रेस के बुरे प्रदर्शन के बाद खबर आई है कि राहुल का विदेश दौरा रद्द हो गया है. सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने कहा है कि अप्रत्यशित परिस्थितियों के कारण राहुल का विदेश दौरा रद्द किया गया है.

इन देशों की यात्रा करने वाले थे राहुल

राहुल गांधी 8 दिसंबर से दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की 7 दिवसीय यात्रा पर जाने वाले थे. वह 8 दिसंबर की शाम को मलेशिया पहुंचते और 10 दिसंबर तक वहां रहने वाले थे. इसके बाद वह 11-12 दिसंबर को सिंगापुर जाने वाले थे. सिंगापुर के बाद राहुल 13 दिसंबर को जकार्ता पहुंचने वाले थे. 14 दिसम्बर को राहुल हनोई जाते. इसके बाद वह 15 दिसंबर की रात हनोई से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे. रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल इन देशों के के कुछ विश्वविद्यालयों में भारतीय प्रवासियों और छात्रों के कार्यक्रमों को संबोधित करने वाले थे. हालांकि, अब ये कार्यक्रम कैंसल हो गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2023 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).