Rahul Gandhi Burberry T-Shirt: राहुल गांधी पहनते हैं 42 हजार रुपये की टी-शर्ट, जिसको लेकर BJP और कांग्रेस में छिड़ा ट्वीटर वॉर
राहुल गांधी ने एक टी-शर्ट पहनी थी, जिसकी कीमत कथित तौर पर 41,000 रुपये से अधिक थी, जिसको लेकर भाजपा अब उनपर निशाना साध रही है.
Rahul Gandhi Burberry T-Shirt Price: राहुल गांधी ने एक टी-शर्ट पहनी थी, जिसकी कीमत कथित तौर पर 41,000 रुपये से अधिक थी, जिसको लेकर भाजपा अब उनपर निशाना साध रही है. एक ट्वीट में, भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर निशाना साधा, जो इस समय पार्टी की 'भारत जोड़ी यात्रा' पर हैं. बीजेपी ने सफेद बरबेरी टी-शर्ट में राहुल गांधी की एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा “भारत, देखो”
कांग्रेस ने इसपर पलटवार करते हुए कहा "अरे... घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर. मुद्दे की बात करो... बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो. बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी. बताओ करनी है?
Bharat, dekho! pic.twitter.com/UzBy6LL1pH
— BJP (@BJP4India) September 9, 2022
अरे... घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर।
मुद्दे की बात करो... बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो।
बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी।
बताओ करनी है? @BJP4India https://t.co/tha3pm9RYc
— Congress (@INCIndia) September 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

