Punjab Election 2022: सोनू सूद की बहन मालविका सूद लड़ेंगी चुनाव, कांग्रेस ने मोगा से दिया टिकट
Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की हैं. इस लिस्ट में इस हफ्ते कांग्रेस में शामिल अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की बहन मालविका सूद (Malvika Sood) को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है. उनकी बहन मालविका को कांग्रेस ने मोगा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है. बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान अभिनेता सोनू सूद ने जिस तरह लाखों लोगों की मदद की, उससे वह उनके लिए 'मसीहा' बन गए थे. उनके सामाजिक कार्यों को देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह राजनीति में उतर सकते हैं. लेकिन उन्होंने फिलहाल राजनीति में आने से मना कर दिया. लेकिन उनकी बहन मालविका जरूर राजनीति में आ गई है.
#UPDATE सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2022 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

