Punjab: 23 मार्च से शुरू होगी एंटी-करप्शन हेल्पलाइन, WhatsApp पर दर्ज करा सकेंगे भ्रष्टाचार की शिकायत
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि 23 मार्च शहीद दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की जाएगी. प्रदेश के लोग व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज़ करा सकेंगे.
Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि 23 मार्च शहीद दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन (Anti-corruption helpline) शुरू की जाएगी. प्रदेश के लोग व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज़ करा सकेंगे. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी सरकार का ऐतिहासिक फ़ैसला बताया है. उन्होंने कहा "पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा."
पंजाब CM भगवंत मान ने कहा "मैं 23 मार्च को शहीद दिवस पर हेल्पलाइन नंबर जारी करूंगा, ये मेरा पर्सनल व्हाट्सएप नंबर होगा। पूरे पंजाब में अगर आपसे कोई रिश्वत मांगता है तो मना मत करो, उसकी ऑडियो या वीडियो बनाकर उस नंबर पर भेज दो. मैं आपको गारंटी देता हूं कि मेरा दफ़्तर इसकी पड़ताल करेगा."
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली बैठक को संबोधित किया. उन्होंने राज्य के नागरिक और पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से लोक सेवक के रूप में अपने कर्तव्यों का अक्षरश: निर्वहन करने का आग्रह किया.
पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी सरकार का फ़ैसला ऐतिहासिक। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। Press Conference | LIVE https://t.co/onauWALPo5
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 17, 2022
भगत सिंह जी के शहीदी दिवस पर, हम anti-corruption हेल्पलाइन नम्बर जारी करेंगे। वो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करके मुझे भेज देना। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ़ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 17, 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की कि 23 मार्च शहीद दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। प्रदेश के लोग व्हाट्सएप के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज़ करा सकेंगे। pic.twitter.com/NnnD4yjJ4I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

