Punjab: 'आज ऐसा फैसला लूंगा, जो इतिहास में कभी नहीं लिया गया', CM भगवंत मान का ऐलान
मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही भगवंत मान एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कू एप पर लिखा कि वे आज एक बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं.
पंजाब: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में प्रचंड बहुमत की सरकार बना ली है. भगवंत मान सिंह ने बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर शपथ ली. मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही भगवंत मान एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. उन्होंने कू एप पर लिखा कि वे आज एक बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं. उन्होंने कहा "पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फैसला लिया जाएगा. पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा. कुछ ही देर में एलान करूंगा."
कल के समारोह में सिर्फ भगवंत मान ने ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. आम आदमी पार्टी की नई सरकार के मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे. मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में ही होगा. इससे पहले आज सभी 117 विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी.
पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फ़ैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा।
कुछ ही देर में एलान करूँगा...।— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 17, 2022
ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਵਿਧਾਇਕ ਵਜੋਂ ਸਹੁੰ ਚੁੱਕੀ।
ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨਵਾਂ ਬਦਲਾਅ ਲਿਆਵੇਗੀ, ਜਿਸ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਸਾਨੂੰ ਚੁਣਿਆ ਹੈ। ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਇਮਾਨਦਾਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਜੋਂ ਜਾਣੀ ਜਾਵੇਗੀ। pic.twitter.com/HJBSkEAWUb— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

