यूपी विधानसभा में अंतिम दर्शन के लिए आज 1 बजे तक रखा जाएगा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, कुछ देर मे श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे. उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अविनाश अवस्थी ने बताया कि आज सुबह 11 बजे तक कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान पर रहेगा उसके बाद एक बजे तक विधानसभा में उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा जहां पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे. बाद में भाजपा कार्यालय में उनका पार्थिव शरीर 2:30 बजे तक रखा जाएगा. उसके बाद एयरपोर्ट से 3:30 बजे उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ जाएगा. कल बुलंदशहर के नरौरा में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए कुछ देर में उनके आवास पर पीएम मोदी पहुंचेंगे. दिग्गज नेता ने बीती रात लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में अंतिम सांस ली.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)
संबंधित खबरें
'Chinese Manja' Turns Deadly in Jaunpur: जौनपुर में चाइनीज मांझे से गई जान, बैन के बावजूद गले पर कटा धागा, फिजियोथेरेपिस्ट की दर्दनाक मौत
Shyam Bihari Lal Dies: बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल का बरेली में निधन, 60वां जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद अचानक आया हार्ट अटैक
Uttar Pradesh: अमरोहा में स्कूल प्रोग्राम के दौरान पुरुषों ने बुर्का पहनकर धुरंधर गाने पर डांस किया, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू
मेरठ में कार विवाद के दौरान कपल से अभद्रता करने वाली यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर रत्ना राठी सस्पेंड (Watch Viral Video)
\