देश

Prashant Kishor Declines Offer: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बताई कांग्रेस में शामिल ना होने की वजह

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने के न्योते को ठुकरा दिया है. प्रशांत किशोर ने खुद भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

Prashant Kishor Declines Offer: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बताई कांग्रेस में शामिल ना होने की वजह
प्रशांत किशोर (Photo Credits : FB)

Prashant Kishore: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने  कांग्रेस में शामिल होने के न्योते को ठुकरा दिया है. प्रशांत किशोर ने खुद भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के कांग्रेस के उदार प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है. मेरी विनम्र राय में, परिवर्तनकारी सुधारों के माध्यम से गहरी जड़ें जमाने वाली संरचनात्मक समस्याओं को ठीक करने के लिए पार्टी को मुझसे अधिक नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है.

हाल ही में प्रशांत किशोर ने 2024 के आम चुनाव को लेकर कांग्रेस के समक्ष एक प्रजेंटेशन पेश किया था. इसको लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक समिति बनाई थी. इस समिति ने अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी थी और सोनिया गांधी को इस पर अंतिम फैसला करना था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).