Delhi: प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने का न्योता ठुकराया, रणदीप सुरजेवाला ने कही ये बात
सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया था, लेकिन प्रशांत किशोर ने इसे ठुकरा दिया. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम पार्टी के लिए किए गए उनके प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं.
Prashant Kishore is not Joining Congress: पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं इसकी वजह थी प्रशांत किशोर और कांग्रेस के बीच हो रही बैठक. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर साफ कर दिया है कि सोनिया गांधी ने प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया था, लेकिन प्रशांत किशोर ने इसे ठुकरा दिया. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम पार्टी के लिए किए गए उनके प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं.
प्रशांत किशोर ने खुद भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी में शामिल होने और चुनावों की जिम्मेदारी लेने के कांग्रेस के उदार प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है. मेरी विनम्र राय में, परिवर्तनकारी सुधारों के माध्यम से गहरी जड़ें जमाने वाली संरचनात्मक समस्याओं को ठीक करने के लिए पार्टी को मुझसे अधिक नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है.
Following a presentation & discussions with Sh. Prashant Kishor, Congress President has constituted a Empowered Action Group 2024 & invited him to join the party as part of the group with defined responsibility. He declined. We appreciate his efforts & suggestion given to party.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) April 26, 2022
I declined the generous offer of #congress to join the party as part of the EAG & take responsibility for the elections.
In my humble opinion, more than me the party needs leadership and collective will to fix the deep rooted structural problems through transformational reforms.
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) April 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

