देश

PM Modi in Varanasi: जीत के बाद पहली बार काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे पीएम मोदी, विधि-विधान से की भगवान भोलेनाथ की पूजा (Watch Video)

लोकसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहली बार काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे. यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की.

PM Modi in Varanasi: जीत के बाद पहली बार काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे पीएम मोदी, विधि-विधान से की भगवान भोलेनाथ की पूजा (Watch Video)
Photo- ANI

PM Modi in Varanasi: लोकसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहली बार काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे. यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा पूजन किया और गंगा आरती में शामिल हुए. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए वहां भारी भीड़ मौजूद थी. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे. बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं. मंगलवार को ही उन्होंने वाराणसी में किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी की.

जीत के बाद पहली बार काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे पीएम मोदी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2024 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).