देश

UP: सपा से गठबंधन टूटने पर बोले ओपी राजभर- 'तलाक मंजूर करते हैं, आगे इसका जवाब देंगे'

ओपी राजभर ने आगे कहा कि पिछड़ों दलितों की आवाज उठाने का नतीजा है. इस तलाक को मंजूर करते हैं और आगे इसका जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चमचों और सलाहकारों से घिरे हैं.

UP: सपा से गठबंधन टूटने पर बोले ओपी राजभर- 'तलाक मंजूर करते हैं, आगे इसका जवाब देंगे'
खिलेश यादव व ओमप्रकाश राजभर (Photo: Twitter)

UP Politics: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Progressive Samajwadi Party) और सुभाषपा प्रमुख ओपी राजभर (OP Rajbhar) के साथ गठबंधन टूटने की कगार पर है. समाजवादी पार्टी ने खुला खत लिखकर शिवपाल यादव और ओपी राजभर को कहा है कि वे गठबंधन तोड़कर किसी पार्टी का दामन थाम सकते हैं. इस पत्र के जवाब में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि "हम ये तलाक मंजूर करते हैं, आगे इसका जवाब दिया जाएगा."

ओपी राजभर ने आगे कहा कि पिछड़ों दलितों की आवाज उठाने का नतीजा है. इस तलाक को मंजूर करते हैं और आगे इसका जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चमचों और सलाहकारों से घिरे हैं.

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने भी इस मसले पर अखिलेश यादव को घेरा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, "सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी आप पिछड़े वर्ग के किसी भी नेता के बढ़ते क़द को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. आप चाहते हैं, OBC का कोई दूसरा बड़ा नेता न हो, आप पिछड़ों के विरोधी हैं. जब आप CM थे तब OBC के किस नेता को डिप्टी CM बनाया ? पिछड़ों का विश्वास पीएम मोदी के साथ !

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).