OBC Beed Protest: आरक्षण के मुद्दे को लेकर बीड में ओबीसी आक्रामक, सड़क पर टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन-Video

ओबीसी आरक्षण का मुद्दा अब बड़ा होता हुआ दिख रहा है. पूर्व मंत्री छगन भुजबल भी इसमें कूद पड़े है. इसके बाद कई राज्यों में ओबीसी के लोगों ने प्रदर्शन किया. बीड जिले में भी लोगों की ओर से प्रदर्शन किया गया.

ओबीसी आरक्षण का मुद्दा अब बड़ा होता हुआ दिख रहा है. पूर्व मंत्री छगन भुजबल भी इसमें कूद पड़े है. इसके बाद कई राज्यों में ओबीसी के लोगों ने प्रदर्शन किया. बीड जिले में भी लोगों की ओर से प्रदर्शन किया गया. इस दौरान ओबीसी समाज के लोगों ने सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया और टायर जलाकर विरोध प्रकट किया. दरअसल मराठा आरक्षण के लिए मनोज जरांगे के आंदोलन करने के बाद ही ये विवाद उपजा है. ओबीसी के लोगों को डर है की ,' मराठा समाज को ओबीसी से आरक्षण दिया जाएगा. इसी के विरोध में प्रदर्शन चल रहे है. ओबीसी के लोगों की मांग है कि सरकार लिखित में दे कि वे मराठाओं को आरक्षण देने के कड़ी में ओबीसी आरक्षण को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होने देंगे. ये भी पढ़े :Amravti Congress: चुनाव जीतने के बाद भी ऑफिस नहीं देने से कांग्रेसी नेता नाराज, विधायक यशोमती ठाकुर और सांसद बलवंत वानखेड़े ने ताला तोड़कर किया सांसद ऑफिस पर कब्ज़ा-Video

देखें वीडियो :

 

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\