देश

Indore Lok Sabha Result: इंदौर के 200 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर NOTA रहा नंबर-1, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जश्न- VIDEO

देश में नं. 1 रहे इंदौर के 'नोटा' के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया. दरअसल, इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लेकर बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी के लिए मैदान खाली कर दिया था.

Indore Lok Sabha Result: इंदौर के 200 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर NOTA रहा नंबर-1, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया जश्न- VIDEO
Photo Credit- X

Indore Lok Sabha Result: लोकसभा चुनाव में एमपी के इंदौर लोकसभा सीट पर मतदाताओं  ने NOTA यानी कि 'इनमें से कोई नहीं' के विकल्प पर जमकर बटन दबाया. चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, यहां NOTA ने पूरे भारत में सबसे ज्यादा 218674 वोट हासिल किए. इंदौर क्षेत्र के कुल 2,397 मतदान केंद्रों में से 209 मतदान केंद्रों पर सबसे ज्यादा नोटा का इस्तेमाल हुआ. यहां बीजेपी उम्मीदवार को मिलने वाला प्रतिशत 78.54 रहा, वहीं नोटा को 14 फीसदी वोट मिले. नोटा ने इंदौर में सबसे ज्यादा बढ़त बनाई है. देश में नं. 1 रहे इंदौर के 'नोटा' के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया. दरअसल, इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नामांकन वापस लेकर बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी के लिए मैदान खाली कर दिया था.

इंदौर के 200 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर NOTA रहा नंबर-1

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).