देश

Kashmiri Pandit Exodus: कश्मीर में पंडितों की संख्या 6514, साल 2022 में घाटी से नहीं हुआ एक भी पलायन

वर्ष 2022 के दौरान कोई भी कश्मीरी पंडित कश्मीर घाटी से नहीं गया है. अभी भी घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों की संख्या 6,514 है. यह जानकारी गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय राज्यसभा में दी है.

Kashmiri Pandit Exodus: कश्मीर में पंडितों की संख्या 6514, साल 2022 में घाटी से नहीं हुआ एक भी पलायन
Kashmiri Pandits (Photo Credits: Twitter)

Kashmiri Pandit Exodus 2022: रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2022 के दौरान कोई भी कश्मीरी पंडित कश्मीर घाटी से नहीं गया है. अभी भी घाटी में रहने वाले कश्मीरी पंडितों की संख्या 6,514 है. यह जानकारी गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय राज्यसभा में दी है.

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में जहां एक तरफ चरमपंथी टारगेट किलिंग की कायर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं सरकार और सुरक्षा बल भी मिशन मोड पर हैं. उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में आवासीय क्वार्टरों का निर्माण कार्य जोरों पर है. इसे कश्मीरी पंडित मजदूरों के लिए बनाया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल इस परियोजना की कुल लागत लगभग 42 करोड़ रुपये है. यह नया ट्रांजिट आवास लगभग 320 कश्मीरी पंडित परिवारों को घर देगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).