'नीतीश कुमार रात में गंदी फिल्में देखकर सोते हैं', BJP सांसद मनोज तिवारी का विवादित बयान
मनोज तिवारी ने कहा, 'नीतीश कुमार ने महिलाओं, माताओं-बहनों के लिए अमर्यादित बात कही. वह रात को कोई गंदी फिल्में देखकर सो रहे, जाग रहे हैं. उन्होंने सदन की मर्यादा को तार-तार कर दिया.'
Manoj Tiwari On Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान को लेकर भाजपा आक्रामक हो गई है. दिल्ली से भाजपा के सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने यहां तक कह दिया है कि नीतीश कुमार रात को गंदी फिल्में देखते हैं.
भोपाल में मनोज तिवारी ने इंडिया टुडे ग्रुप के चैनल से कहा, 'सदन के फ्लोर पर जिस तरह नीतीश कुमार ने महिलाओं, माताओं-बहनों के लिए अमर्यादित बात कही, उसे सुनकर लगता है कि वह रात को कोई गंदी फिल्में देखकर सो रहे, जाग रहे हैं. उन्होंने सदन की मर्यादा को तार-तार कर दिया.'
मनोज तिवारी ने कहा,'नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. महिलाओं के हिमायती होते थे आप. जो शब्द जो हाथों के इशारे, मैं पहली बार यह बोलने को विवश हूं कि नीतीश जी का राजद के साथ जाने के बाद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. अब ये नीतीश कुमार जी वो नीतीश कुमार नहीं हैं जो बीजेपी के साथ थे.'
"नीतीश कुमार रात को गंदी फ़िल्में देखकर सोते और जागते हैं"
◆ भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने नीतीश कुमार के सेक्स वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया @ManojTiwariMP | #NitishKumar | #ManojTiwari | Manoj Tiwari pic.twitter.com/co8Ft7VVOq
— News24 (@news24tvchannel) November 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2023 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

