Bihar Political Crisis: बिहार में नई सरकार! JDU ने BJP के साथ गठबंधन तोड़ा, नीतीश 4 बजे गवर्नर को देंगे इस्तीफा
जेडीयू की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में जेडीयू ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का फैसला किया है. नीतीश कुमार की जदयू और राजद में सरकार गठन के फॉर्मूले पर चर्चा हो रही है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने गृह मंत्रालय मांगा है. वहीं, तेज प्रताप को भी सरकार में जगह मिल सकती है.
Bihar Political Crisis: बताया जा रहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार चार बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. नीतीश कुमार अब JDU विधायक और सांसदों के बाद अब थिंक टैंक के साथ बैठक कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में जेडीयू ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का फैसला किया है. बैठक में जदयू के विधायकों, सांसदों और नेताओं ने नीतीश कुमार से कहा है कि वे उनके साथ हैं. नीतीश कुमार जो भी फैसला लेंगे, उसमें वे सब साथ रहेंगे.
उधर, महागठबंधन की बैठक में आरजेडी के विधायक, एमएलसी और राज्यसभा सांसदों ने तेजस्वी यादव को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया है. इस दौरान सभी नेताओं ने कहा है कि वे तेजस्वी के साथ है. उधर, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के विधायकों ने भी तेजस्वी यादव को समर्थन देने का ऐलान किया है.
बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार की जदयू और राजद में सरकार गठन के फॉर्मूले पर चर्चा हो रही है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने गृह मंत्रालय मांगा है. वहीं, तेज प्रताप को भी सरकार में जगह मिल सकती है.
#BiharPoliticalCrisis | In the Mahagathbandhan meeting today, RJD MLAs, MLCs and Rajya Sabha MP authorised party leader Tejashwi Yadav to take a decision and said that they are with him. Congress and Left parties MLAs have already said that they are with Tejashwi Yadav: Sources https://t.co/RsymYTi1O6
— ANI (@ANI) August 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

