Chiranjeevi Yojana: राजस्थान में चिरंजीवी योजना के तहत अब मिलेगा 50 लाख तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, राहुल गांधी ने किया ट्वीट
राजस्थान में मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख के बजाय अब 50 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज निःशुल्क उपलब्ध रहेगा. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है.
राजस्थान में मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना (Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana) के तहत 25 लाख के बजाय अब 50 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज निःशुल्क उपलब्ध रहेगा. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर बताया, ''मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) जी से कहा, राजस्थान की क्रांतिकारी चिरंजीवी योजना में ₹25 लाख तक के मुफ़्त इलाज की राशि और बढ़ा देनी चाहिए. आज, इसे बढ़ा कर ₹50 लाख के मुफ्त इलाज की, भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बना दिया गया. अब, राजस्थान में किसी गरीब या मध्यमवर्गीय परिवार को बड़े से बड़े इलाज के लिए न घर बेचना पड़ेगा, न कर्ज़ा लेना पड़ेगा, न गहने गिरवी रखने होंगे. ये कांग्रेस गारंटी है. कांग्रेस फिर से, सदा चिरंजीवी राजस्थान.''
देखें ट्वीट-
मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से कहा, राजस्थान की क्रांतिकारी चिरंजीवी योजना में ₹25 लाख तक के मुफ़्त इलाज की राशि और बढ़ा देनी चाहिए।
आज, इसे बढ़ा कर ₹50 लाख के मुफ्त इलाज की, भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बना दिया गया।
अब, राजस्थान में किसी गरीब या मध्यमवर्गीय…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2023 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

