Muharram 2022: मुहर्रम पर सीएम शिवराज सिंह ने हज़रत इमाम हुसैन के बलिदान को किया याद
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हज़रत इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा "आज हज़रत इमाम हुसैन के बलिदान को याद करने का दिन है. उन्होंने सदैव सौहार्द, समानता और भाईचारे को महत्व दिया."
Muharram 2022: इस्लाम धर्म में मोहर्रम का माह शिया और सुन्नी दोनों मुसलामानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक़, यह नए इस्लामिक साल का पहला महीना माना जाता है. मोहर्रम का महीना शुरू होने के 10वें दिन आशूरा होता है. इस दिन मोहर्रम मनाया जाता है, जो की आज है. पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत के गम में मुहर्रम मनाया जाता है.
इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने हज़रत इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा "आज हज़रत इमाम हुसैन के बलिदान को याद करने का दिन है. उन्होंने सदैव सौहार्द, समानता और भाईचारे को महत्व दिया. समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बढ़े, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी."
आज हज़रत इमाम हुसैन के बलिदान को याद करने का दिन है। उन्होंने सदैव सौहार्द, समानता और भाईचारे को महत्व दिया।
समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बढ़े, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। #Muharram
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

