MP चुनाव से पहले पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 12 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- इससे किसानों और नौजवानों को होगा फायदा- VIDEO
पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री ने का कि "राज्य में 12 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है.
MP Election 2023: पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जबलपुर में आयोजित के कार्यक्रम के दौरान बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री ने का कि "राज्य में 12 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है. पानी और गैस की पाइपलाइन हो या फोर-लेन सड़क नेटवर्क, ये लाखों लोगों का जीवन बदल देगा. इससे किसानों को फायदा होगा और नए कारखाने लगेंगे. युवाओं को रोजगार मिलेगा. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि "दुनिया के किसी भी देश में अगर रानी दुर्गावती जैसी कोई वीरांगना होती तो वो देश पूरी दुनिया में उछल-कूद करता. आजादी के बाद हमारे देश में भी यहीं होना चाहिए था, लेकिन हमारे महापुरुषों को भुला दिया गया.
बता दें कि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. चुनाव आयोग मतदान को लेकर किसी भी समय तारीखों का ऐलान कर सकता है. मौजूदा समय में राज्य की कमान बीजेपी के हाथ में हैं. हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था. लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगाबत के बाद कांग्रेस में फूट होने से कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी में चले गए. जिससे मध्य प्रदेश के कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ जाने से गिर गई और बीजेपी ने राज्य में सरकार बनाया.
Video:
#WATCH | Jabalpur, MP: "Projects worth Rs 12,000 crores of rupees have been inaugurated in the state. Be it a water and gas pipeline or a four-lane road network, it will change the lives of lakhs of people. It will benefit the farmers and new factories will be set up. Youth will… pic.twitter.com/jmaKbI2uoZ
— ANI (@ANI) October 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

