देश

Lok Sabha Election 2024: एमपी कांग्रेस ने वीडियो जारी कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उज्जैन में अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को किया जा रहा गुमराह- VIDEO

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की मोहन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस ने सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अब उज्जैन में लोकतंत्र की हत्या हुई है. यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव के क्षेत्र उज्जैन मे चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी जनता पर बीजेपी को वोट देने का दबाव डाल रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: एमपी कांग्रेस ने वीडियो जारी कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- उज्जैन में अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को किया जा रहा गुमराह- VIDEO
Photo Credit- X

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की मोहन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस ने सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अब उज्जैन में लोकतंत्र की हत्या हुई है. यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव के क्षेत्र उज्जैन मे चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी जनता पर बीजेपी को वोट देने का दबाव डाल रहे हैं. इस घटना से मध्यप्रदेश शर्मसार है. वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा महिला अधिकारी के आचरण का विरोध करते हुए देखा जा सकता है. वह दावा कर रहा है कि उसने मतदान के दौरान महिला अधिकारी को मतदाताओं के सामने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाते हुए देखा है. इस दौरान अधिकारी भी उस व्यक्ति से बार-बार माफी मांगती हुई दिख रही हैं. वह कह रही हैं कि उनका कहना उनका मकसद मतदाताओं पर दबाव डालना नहीं था.

एमपी कांग्रेस ने वीडियो जारी कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).