Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की मोहन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस ने सोशल साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अब उज्जैन में लोकतंत्र की हत्या हुई है. यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव के क्षेत्र उज्जैन मे चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी जनता पर बीजेपी को वोट देने का दबाव डाल रहे हैं. इस घटना से मध्यप्रदेश शर्मसार है. वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा महिला अधिकारी के आचरण का विरोध करते हुए देखा जा सकता है. वह दावा कर रहा है कि उसने मतदान के दौरान महिला अधिकारी को मतदाताओं के सामने 'मोदी-मोदी' के नारे लगाते हुए देखा है. इस दौरान अधिकारी भी उस व्यक्ति से बार-बार माफी मांगती हुई दिख रही हैं. वह कह रही हैं कि उनका कहना उनका मकसद मतदाताओं पर दबाव डालना नहीं था.
एमपी कांग्रेस ने वीडियो जारी कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप
अब उज्जैन में लोकतंत्र की हत्या,
— मुख्यमंत्री मोहन यादव के क्षेत्र उज्जैन मे चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारी जनता पर बीजेपी को वोट देने का दबाव डाल रहे हैं।
मोहन यादव जी,
मध्यप्रदेश के माथे पर और कितने कलंक पोतोगे?
“मध्यप्रदेश शर्मसार है”@ECISVEEP @CEOMPElections pic.twitter.com/EWiFottPDV
— MP Congress (@INCMP) May 13, 2024













QuickLY