Hanuman Chalisa Controversy: राज ठाकरे की अपील, ईद के चलते कल लाउडस्पीकर से न बजाएं हनुमान चालीसा
प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि वह 3 मई तक चुप रहेंगे और 4 मई के बाद वह किसी की नहीं सुनेंगे. बल्कि लाउडस्पीकर पर दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.
Hanuman Chalisa Controversy: मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने अपने ट्वीट में पार्टी कार्यकर्ताओं से 3 मई को घोषित 'हनुमान चालीसा' नहीं करने की अपील की, ताकि ईद (Eid 2022) के त्योहार के दौरान कोई सामाजिक तनाव पैदा न हो. आपकों बता दें कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा पर मचा घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. औरंगाबाद में रविवार को हुई रैली में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि वह 3 मई तक चुप रहेंगे और 4 मई के बाद वह किसी की नहीं सुनेंगे. बल्कि लाउडस्पीकर पर दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.
MNS chief Raj Thackeray in his tweet appealed to party workers to not perform the announced 'Hanuman Chalisa' tomorrow, May 3, so that no social tension is created during the #Eid festival
(File Pic) pic.twitter.com/JQ3FAATbBn
— ANI (@ANI) May 2, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2022 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

