देश

BSP Suspended MP Danish Ali: मायावती ने सांसद दानिश अली को बसपा से किया निलंबित, कांग्रेस से नजदीकी बढ़ाने पर हुआ एक्शन!

बीएसपी ने कई बार दानिश अली को हिदायत दी थी और कहा था कि पार्टी उनके मुद्दे पर उनके साथ है, बावजूद दानिश अली लगातार कांग्रेस के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी थी. उन्हें निकाले जाने की सबसे बड़ी वजह यही बताई जा रही है.

BSP Suspended MP Danish Ali: मायावती ने सांसद दानिश अली को बसपा से किया निलंबित, कांग्रेस से नजदीकी बढ़ाने पर हुआ एक्शन!
Danish Ali Photo Credits: Twitter

BSP Suspended MP Danish Ali: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपने सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों में दानिश अली की कांग्रेस के साथ नजदीकियां बढ़ गई हैं. इसीलिए यह कार्रवाई की गई है.

बीएसपी ने कई बार दानिश अली को हिदायत दी थी और कहा था कि पार्टी उनके मुद्दे पर उनके साथ है, बावजूद दानिश अली लगातार कांग्रेस के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे और कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी थी. उन्हें निकाले जाने की सबसे बड़ी वजह यही बताई जा रही है.

बता दें कि, बसपा सांसद दानिश अली पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयान से सियासत गरमा गई थी. बिधूड़ी के बयान की चौतरफा आलोचना के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सितंबर में दानिश अली से उनके आवास पर मुलाकात की थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 05:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).