ED मल्लिकार्जुन खड़गे से साढ़े चार घंटे से कर रही पूछताछ, जयराम रमेश ने कहा- 'ये है उनकी अग्निपरीक्षा'
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से ईडी पिछले साढ़े चार घंटे से पूछताछ कर रही है. संसद की कार्यवाही के बीच राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईडी की छापेमारी पर सवाल खड़े किए थे.
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि ''राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से ईडी पिछले साढ़े चार घंटे से पूछताछ कर रही है. उनकी अग्निपरीक्षा जारी है.''
नेशनल हेराल्ड के दफ्तर में ED की छापेमारी का मुद्दा गुरुवार को संसद में भी छाया रहा. कार्यवाही के बीच राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ईडी की छापेमारी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, 'मैं सदन की कार्रवाई में शामिल होने संसद आया हूं. कुछ देर पहले ही मुझे ईडी का नोटिस मिला है. थोड़ी देर बाद मुझे उनकी कार्रवाई के लिए जाना है. मैं यहां से जाऊंगा क्योंकि मैं कानून का पालन करना चाहता हूं'.
Mallikarjun Kharge, Leader of the Opposition in the Rajya Sabha, has been undergoing interrogation by the ED for the last four and a half hours. His ordeal is continuing. The entire Congress party stands with him in solidarity.
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

