Maharashtra: BJP पार्षद प्रवीण दारेकर ने अग्रिम जमानत के लिए Mumbai सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बैंक घोटाले का है आरोप
महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता, प्रवीण दारेकर ने धोखाधड़ी, साजिश और बैंक घोटाले के लिए दर्ज प्राथमिकी के संबंध में अग्रिम जमानत याचिका के साथ मुंबई सत्र अदालत का दरवाजा खटखटाया है.
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता, प्रवीण दारेकर (BJP MLC Pravin Darekar) ने धोखाधड़ी, साजिश और बैंक घोटाले के लिए दर्ज प्राथमिकी के संबंध में अग्रिम जमानत याचिका के साथ मुंबई सत्र अदालत का दरवाजा खटखटाया है. बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर को धोखाधड़ी, साजिश और बैंक घोटाले के लिए दर्ज प्राथमिकी के संबंध में दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था.
बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर के खिलाफ मुंबई बैंक घोटाला मामले के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है. दरेकर पर आरोप है कि उन्होंने मुंबई बैंक के निदेशक पद का चुनाव लड़ने के लिए खुद को 'मजदूर' बताने का झूठा दावा किया था. विधान परिषद सदस्य के रूप में वो ढाई लाख रुपए वेतन और भत्ता लेते हैं. विधान परिषद चुनाव के प्रतिज्ञा पत्र में उनके परिवार के संपत्ति दो करोड़ 9 लाख रुपए बताई गई है, इसके बावजूद उन्होंने बैंक चुनाव के लिए मजदूर संस्था के अंतर्गत आवेदन दाखिल किया.
regarding the FIR registered against him for cheating, conspiracy & bank scam
On Wednesday, Bombay High Court refused to grant interim relief from coercive action to Leader of Opposition in the Maharashtra Legislative Council, Pravin Darekar regarding the FIR registered against him for cheating, conspiracy & bank scam.
— ANI (@ANI) March 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2022 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

