देश

Lok Sabha Elections 2024 Voter Turnout: वोटिंग ने पकड़ी रफ्तार, 11 बजे तक बंगाल में 33 % और यूपी में 25 % मतदान

चार घंटे के अंदर का मतदान प्रतिशत सामने आया है. इन चार घंटों के अंदर सबसे ज्यादा 33.56% वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुई है.

Lok Sabha Elections 2024 Voter Turnout: वोटिंग ने पकड़ी रफ्तार, 11 बजे तक बंगाल में 33 % और यूपी में 25 % मतदान

21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है. इसी बीच चार घंटे के अंदर का मतदान प्रतिशत सामने आया है. इन चार घंटों के अंदर सबसे ज्यादा 33.56% वोटिंग पश्चिम बंगाल में हुई है.

पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान पर हैं. इस चरण में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी दांव पर है. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग जारी है.

चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं. इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं. इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे. जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है. इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2024 12:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).