Mumbai: लालू यादव का मोदी सरकार पर वार, कहा- 15 लाख के झांसे में हमने भी खुलवाया खाता, PM को सूर्य तक ले जाएं वैज्ञानिक
बैठक के बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम शुरू से भाजपा हटाओ, देश बचाओ में जुटे हुए हैं. मैं शुरू से ही मोदी जी से लड़ता रहा हूं. हम किसी से डरने वाले नहीं हैं. हम उन्हें हटाकर ही दम लेंगे.
मुंबई में INDIA गठबंधन के 28 विपक्षी दलों के नेताओं ने 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए रणनीति बनाने के लिए बैठक की. बैठक के बाद लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मुझे खुशी है कि हम यहां एकजुट हुए हैं. हम शुरू से भाजपा हटाओ, देश बचाओ में जुटे हुए हैं. मैं शुरू से ही मोदी जी से लड़ता रहा हूं. हम किसी से डरने वाले नहीं हैं. हम उन्हें हटाकर ही दम लेंगे.
क्या-क्या बोले लालू यादव ?
- इसरो वैज्ञानिक मोदी जी को आगे ले जाएं, सूरज तक ले जाएं
- मोदी ने लोगों को 15-15 लाख देने का वादा किया था, हमने भी झांसे में आकर खाता खुलवाया था.
- मोदी की गिरफ्तारी के लिए मैंने सदन में धरना दिया, उनका विदेश में प्रवेश निषेध हो गया था
- हम मोदी जी को हटाकर ही दम लेंगे, मैं मोदी से पहले से लड़ता रहा हूं
- ईडी-सीबीआई में सारे नेताओं को फंसाया, हम लोग किसी से डरने वाले नहीं हैं
- देश में गरीबी है, वो कह रहे हैं देश विकास कर रहा है
- जो भ्रष्टाचार मोदी ने करवाया, वो किसी ने नहीं किया
- हमारे एकजुट न होने का फायदा मोदी को मिला, देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं
- हम पवार साहब के साथ हैं, अपना कुछ नुकसान करके भी इंडिया गठबंधन को जिताएंगे
#WATCH | RJD chief Lalu Prasad Yadav says, "...You must recall how they (BJP-NDA) came to power by lying and spreading rumours. They took my name as well as that of several other leaders' names that we have money in Swiss Banks. PM Modi said that he would come to power, get back… pic.twitter.com/39pUq5q7MK
— ANI (@ANI) September 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2023 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

