Lalu Yadav Family In Tirupati Balaji Temple: तेजस्वी यादव की शादी की सालगिरह पर लालू परिवार ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा, देखें VIDEO
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा की. तेजस्वी यादव ने कहा, "पूरे परिवार के साथ हम यहां आए हैं. हमने प्रार्थना की है कि सबके जीवन में खुशी आए, देश आगे बढ़े और सबकी तरक्की हो."
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा की. तेजस्वी यादव ने कहा, "पूरे परिवार के साथ हम यहां आए हैं. हमने प्रार्थना की है कि सबके जीवन में खुशी आए, देश आगे बढ़े और सबकी तरक्की हो." तेजस्वी ने इस संबंध में एक ट्वीट कर बताया, ''आज सवेरे आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत स्थित उत्कृष्ट शिल्प कौशल के अद्भुत उदाहरण एवं भक्ति, विश्वास और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना व दिव्य दर्शन कर सकारात्मक ऊर्जा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गर्भगृह में विराजमान भगवान वेंकटेश्वर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण के लिए मंगल प्रार्थना की. आज शादी की सालगिरह के विशेष दिन पर बेटी कात्यायनी का मुंडन संस्कार भी संपन्न हुआ. सकारात्मक ऊर्जा उत्सर्जित करने वाले पौराणिक ऐतिहासिक व आध्यात्मिक स्थलों की यात्रा ज्ञानार्जन, शुभता, दिव्य हस्तक्षेप, आध्यात्मिक सांत्वना, आत्म-साक्षात्कार, ध्यान और परमात्मा से जुड़ने का जरिया, व्यक्तिगत व सामुदायिक विकास तथा मानव जीवन के मूल उद्देश्य की गहराई को समझने की चाह रखने वालों के लिए एक मार्गदर्शन के रूप में भी कार्य करती है.''
देखें ट्वीट-
आज सवेरे आंध्र प्रदेश के तिरुमाला पर्वत स्थित उत्कृष्ट शिल्प कौशल के अद्भुत उदाहरण एवं भक्ति, विश्वास और श्रद्धा के प्रतीक भगवान श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना व दिव्य दर्शन कर सकारात्मक ऊर्जा एवं आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गर्भगृह में विराजमान भगवान वेंकटेश्वर… pic.twitter.com/dtJhGlxe4s
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 9, 2023
#WATCH | Andhra Pradesh: Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav says, "We came here with the family to seek blessings of Lord Balaji... We prayed that the whole nation progresses and everyone moves ahead..." https://t.co/X8uswqgPVi pic.twitter.com/7gzgT8jAar
— ANI (@ANI) December 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

