VIDEO: 'कमलनाथ छुटभैये नेता हैं', कांग्रेस पर भड़के सपा सांसद रामगोपाल यादव ने दिया बड़ा बयान
कमलनाथ समेत कांग्रेस नेताओं के बयानों के बारे में पूछे जाने पर समाजवादी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि "मैं कुछ नहीं कहना चाहता. वे 'छुटभैया' नेता हैं..."
I.N.D.I.A गठबंधन के दो बड़े दलों के बीच बयानबाजी इन दिनों चर्चा में है. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ से एक कार्यक्रम के दौरान जब यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कह दिया, छोड़ो भई अखिलेश-वखिलेश.
समाजवादी पार्टी पर कमलनाथ समेत कांग्रेस नेताओं के बयानों के बारे में पूछे जाने पर समाजवादी सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि "मैं कुछ नहीं कहना चाहता. वे 'छुटभैया' नेता हैं..." इसके अलावा अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव ने भी कमलनाथ की टिप्पणी और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बयानबाजी पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को अपने छोटे नेताओं के बोलने पर रोक लगानी चाहिए.
#WATCH | Uttar Pradesh: When asked about the statements of Congress leaders including Kamal Nath on Samajwadi Party, Samajwadi MP Ram Gopal Yadav says, "I don't want to say anything. They are 'Chhutbhaiya' leaders..." pic.twitter.com/5ICDhov4NW
— ANI (@ANI) October 21, 2023
वहीं अखिलेश ने एमपी कांग्रेस चीफ के बयान पर कहा कि जिसके नाम में ही कमल हो तो वो वखिलेश ही कहेंगे, अखिलेश तो नहीं कहेंगे. सपा अध्यक्ष ने कहा, "ये बात तो ठीक कही उन्होंने... वखिलेश कौन है... अखिलेश तो है ना... तो अगर ये बातें कहेंगे तो समाजवादी पार्टी भी इन बातों को कह सकती है, लेकिन हम उन उलझनों में नहीं फंसना चाहते हैं. कमलनाथ जी से हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं. नाम देखो उनका कितना अच्छा है. जिनके नाम में ही कमल हो तो वो वखिलेश ही कहेंगे. अखिलेश तो नहीं कहेंगे ना."
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2023 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

