Independence Day: लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी की अपील- देश को परिवारवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त करना होगा
पीएम मोदी ने कहा "मैं भाई भतीजावाद, परिवारवाद की बात करता हूं तो लोगों को लगता है मैं सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र की बात कर रहा हूं. दुर्भाग्य से राजनीति की इस बुराई ने हिन्दुस्तान की सभी संस्थाओं में परिवारवाद को पोषित कर दिया है. इससे मेरे देश की प्रतिभा को नुकसान होता है."
Independence Day 2022: आज 15 अगस्त 2022 को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. लाल किले की प्राचीर में ध्वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री ने देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, मैं दो विषयों पर चर्चा करना चाहता हूं. मैं मानता हूं हमारी इन चुनौतियों, विकृतियों, बीमारियों के कारण 25 साल का अमृत काल, अगर समय रहते नहीं चेते तो विकराल रूप ले सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि एक है भ्रष्टाचार, दूसरा परिवारवाद- भाई भतीजावाद. 15 August: लाल किले से PM मोदी ने कहा- आज उन सभी महापुरुषों को याद किया जा रहा, जिन्हें इतिहास में जगह नहीं मिली
पीएम मोदी ने कहा "मैं भाई भतीजावाद, परिवारवाद की बात करता हूं तो लोगों को लगता है मैं सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र की बात कर रहा हूं. दुर्भाग्य से राजनीति की इस बुराई ने हिन्दुस्तान की सभी संस्थाओं में परिवारवाद को पोषित कर दिया है. इससे मेरे देश की प्रतिभा को नुकसान होता है."
प्रधानमंत्री ने कहा, भारत जैसे लोकतंत्र में जहां लोग गरीबी से जूझ रहे हैं. एक तरफ वो लोग हैं, जिनके पास रहने के लिए जगह नहीं है. दूसरे वे लोग हैं. जिनके पास लूटी हुई रकम रखने की जगह नहीं है. हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है. जो लोग पिछली सरकारों में बैंकों को लूट लूट कर भाग गए. हम उनकी संपत्ति जब्त कर रहे हैं. कई लोग जेल में हैं. हमारी कोशिश है कि जिन लोगों ने देश को लूटा है, उनके लिए ऐसी स्थिति बनाई जाए, कि उन्हें लूटा हुआ पैसा लौटाना पड़े.
#WATCH मैं भाई भतीजावाद, परिवारवाद की बात करता हूं तो लोगों को लगता है मैं सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र की बात कर रहा हूं। दुर्भाग्य से राजनीति की इस बुराई ने हिन्दुस्तान की सभी संस्थाओं में परिवारवाद को पोषित कर दिया है। इससे मेरे देश की प्रतिभा को नुकसान होता है: PM मोदी #IndiaAt75 pic.twitter.com/A1Sh5fN4sV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2022
पीएम मोदी ने कहा, भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है. मुझे इसके खिलाफ लड़ना है. मुझे इसके खिलाफ लड़ाई को तेज करना है. मुझे 130 करोड़ भारतीयों का साथ चाहिए, ताकि मैं इस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ सकूं. इसलिए मेरे देशवासियों ये चिंता का विषय है भ्रष्टाचार के प्रति नफरत दिखती है. लेकिन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई चेतना नहीं दिखती.
जो लोग पिछली सरकारों में देश को लूटकर भाग गए, उनकी संपत्तियां ज़ब्त करके वापिस लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि जिन्होंने देश को लूटा है उन्हें लौटाना पड़े वो स्थिति हम पैदा कर रहे हैं. हम भ्रष्टाचार के खिलाफ एक निर्णायक कालखंड में कदम रख रहे हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2022 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

