VIDEO: खराब सड़क देखकर नाराज हुए हरीश रावत, हल्द्वानी हाईवे पर धरने पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री
हरीश रावत ने मौके पर ही अपनी गाड़ी रुकवा दी और गाड़ी से उतर कर सड़क पर आ गए. हरीश रावत अपने साथ बैठने के लिए मोढ़ा साथ लेकर चलते हैं. हरीश रावत ने गाड़ी से उतरकर सड़क पर एक गड्ढे के पास अपना मोढ़ा रखा और वहीं प्रतीकात्मक धरने पर बैठ गए.
उत्तराखंड: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड के हल्द्वानी हाईवे की खस्ताहाल स्थिती को लेकर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. दरअसल राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं से होते हुए गुजर रहे थे. इसी दौरान वो बरेली रोड पर पहुंचे. बरेली रोड की खस्ता हालत को देखकर नाराज हो गए. हरीश रावत ने मौके पर ही अपनी गाड़ी रुकवा दी और गाड़ी से उतर कर सड़क पर आ गए. हरीश रावत अपने साथ बैठने के लिए मोढ़ा साथ लेकर चलते हैं. हरीश रावत ने गाड़ी से उतरकर सड़क पर एक गड्ढे के पास अपना मोढ़ा रखा और वहीं प्रतीकात्मक धरने पर बैठ गए.
#WATCH | Senior Congress leader Harish Rawat stages a sit-in protest at Haldwani highway in Uttarakhand, in a bid to highlight the condition of the highway.
(Source: Office of Harish Rawat) pic.twitter.com/BznjUyAx1b
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2022 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

