Harassment Case: कांग्रेस नेता Srinivas BV की मुश्किलें बढ़ी, गुवाहाटी HC ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता श्रीनिवास की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. अंगकिता दत्ता ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर मानसिक शोषण और भेदभाव का आरोप लगाया था.
उत्पीड़न मामले में कांग्रेस नेता श्रीनिवास की मुश्किलें बढ़ गई हैं. गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. असम की पूर्व यूथ विंग अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर मानसिक शोषण और भेदभाव का आरोप लगाया था. उन्हें शनिवार को पार्टी विरोधी गतिविधि करने के लिए छह साल के लिए निष्कासित किया गया है.
अंगकिता दत्ता ने कहा था, “श्रीनिवास पिछले छह महीनों से उन्हें परेशान और प्रताड़ित कर रहे हैं. लैंगिक टिप्पणी करते हैं. अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं. पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से इसकी शिकायत करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं.”
इससे पहले श्रीनिवास BV ने अपने खिलाफ हुई FIR रद्द करने को लेकर गुवाहाटी हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन कोर्ट ने कहा था कि पीड़िता के बयान और केस डायरी का अवलोकन किए बिना राहत देना उचित नहीं होगा.
BREAKING: Gauhati High Court Rejects Anticipatory Bail Plea Of Youth Congress Chief Srinivas BV In Harassment Case#Congress #GauhatiHighCourt
Read More: https://t.co/KR1IHjNtkm pic.twitter.com/7I4PjB7b0e
— Live Law (@LiveLawIndia) May 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 11:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

