देश

गुजरात चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जय नारायण व्यास ने दिया इस्तीफा

गुजरात में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. गुजरात सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके जय नारायण व्यास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

गुजरात चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जय नारायण व्यास ने दिया इस्तीफा

अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. गुजरात सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके जय नारायण व्यास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस या फिर आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि उनकी दोनों से बीते दिनों में नजदीकी देखी गई है.

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जय नारायण व्यास 2007 से लेकर 2012 तक गुजरात सरकार में मंत्री थे और काफी समय से भाजपा ने उन्हें किनारे कर रखा था.  कुछ दिनों पहले उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की थी.

गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीट में से 89 सीट पर एक दिसंबर को और बाकी 93 सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होगा. पहले और दूसरे चरण के लिए क्रमश: पांच नवंबर और 10 नवंबर को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2022 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).